अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में अग्नि सुरक्षा पर आयोजित जागरूकता सत्र में मौजूद बच्चे और विभाग के
अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में अग्निशमन विभाग की ओर से विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आपातकालीन निकासी प्रक्रिया और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के फायरमैन राजेश कुमार, जय प्रकाश और प्रदीप कुमार ने अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा समय रहते सतर्कता बरतने के महत्व पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया, जिसे विद्यार्थियों ने उत्सुकता से देखा और विभिन्न सुरक्षा संबंधी जानकारियां हासिल कीं।
विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंदर कौर साहनी ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ जीवनोपयोगी कौशल और सुरक्षा संबंधी जानकारी देना भी विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आपात परिस्थितियों में सही निर्णय लेने और स्वयं सहित दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम बनाते हैं।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने कहा कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता किसी भी दुर्घटना से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अग्नि सुरक्षा संबंधी जानकारियां अपने परिवार और समाज तक पहुंचाकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।