फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भाषण प्रतियोगिता में तन्मय और मयंक ने मारी बाजी

विज्ञापन
जामली स्कूल में पृथ्वी दिवस पर बनाए चित्र दिखाते विद्यार्थी। स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय जामली में विश्व पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य अध्यापक राजेश कौशिक ने की। उन्होंने पृथ्वी के संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान पीपल इको क्लब ने विभिन्न स्पर्धाओं का भी आयोजन किया।
विज्ञापन


इस दौरान हुई भाषण स्पर्धा के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं के तन्मय ने पहला, इसी कक्षा की आरूषि ने दूसरा व छठी कक्षा के नक्ष थापा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं के मयंक ने पहले स्थान पर जीत दर्ज की। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं के तन्मय, छठी के गौरव व आठवीं की सृष्टि ने संयुक्त रूप से दूसरा और छठीं की आरूषि व आठवीं के वैभव ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान अर्जित किया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं कक्षा के शिवांश, मयंक व अंशिका ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। इसी प्रकार नारा लेखन के कनिष्ठ वर्ग में छठी कक्षा के गौरव ने पहला, आठवीं के तन्मय ने दूसरा व आठवीं के विशाल ने तीसरा स्थान पाया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं के शिवांश ने पहला स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें