फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दशहरा उत्सव में वॉलीबॉल और महादंगल रहेगा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
राजगढ़ में दशहरा का पोस्टर रिलीज करते मुख्य अतिथि एवं उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
महिलाओं की रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ में दशहरा उत्सव को यादगार बनाने के लिए उड़ान वेलफेयर सोसाइटी ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस बार उत्सव में पारंपरिक मेले के साथ आधुनिक डूमस, आकर्षक कनापी शॉप्स, विभिन्न राज्यों के व्यंजनों से सजे फूड कॉर्नर और मनोरंजन के कई आकर्षण देखने को मिलेंगे। 13 से 20 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले इस उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं, दंगल, महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रमों और सांस्कृतिक संध्याओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। शुक्रवार को उत्सव के पोस्टर का विमोचन नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने किया, उन्होंने आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सदस्य विवेक पलाहा ने बताया कि उत्सव के दौरान 15 से 17 अक्तूबर तक वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी, इसमें विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि 18 अक्तूबर को महादंगल होगा। इसमें बड़ी माली के विजेता को 51 हजार रुपये और छोटी माली के विजेता को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, 19 अक्तूबर को महिलाओं के लिए विशेष खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां होंगी रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें विजेताओं को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक पलाहा ने बताया कि 19 और 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली और पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में शशि चौहान एंकर, शुभम कंवरपाल, शुभम शर्मा, रमना भारती, ममता डांस ग्रुप, पीयूष दस्सन, सुदर्शन दीवाना, एनी सिंह और अरुण आर्य प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें