फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने संयुक्त रूप से जलाए पुतले

विज्ञापन
पुतलों के दहन के दौरान चौगान मैदान नाहन में दहशरा मुबारक का सुंदर नजारा। संवाद
विज्ञापन
सचित्र-
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जलाए रावण-मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले

नाहन शहर में सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व
चौगान मैदान के आसपास खिलौने की दुकानें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ऐतिहासिक शहर नाहन में मंगलवार को दशहरा उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पुतला दहन के दौरान मंच पर भाजपा और कांग्रेस के नेता एक साथ नजर आए।

ये ऐसा पहला मौका होगा जब मंच पर कोई मुख्यातिथि नहीं, बल्कि सभी लोग विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शाम 6:30 बजे पुतला दहन हुआ।

इस दौरान चौगान मैदान में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। मंच पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीनों ने एक साथ रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को बारी-बारी से आग से हवाले किया। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम और सिक्ख समुदाय के लोगों ने उत्सव मेंं भाग लेकर धार्मिक सद्भावना और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी के साथ आसमान सतरंगी हो गया। चौगान मैदान में हजारों की संख्या में लोग लंका दहन के साक्षी बनें।
विज्ञापन


चौगान मैदान के आसपास खिलौने की दुकानें बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने शहरवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पुतलों के दहन के दौरान चौगान मैदान नाहन में दहशरा मुबारक का सुंदर नजारा। संवाद

पुतलों के दहन के दौरान चौगान मैदान नाहन में दहशरा मुबारक का सुंदर नजारा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें