फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गिफ्ट डीड देने से सड़क के पक्का होने की जगी आस, डीपीआर तैयार करने में जुटा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सराहां (सिरमौर) डूंगाघाट-किला कलांच सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने गिफ्ट डीड दे दी है। ऐसे में अब सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस सड़क को पीएमजीएसवाई फेस 2 के तहत बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग डीपीआर बनाने के कार्य में जुटा हुआ है। अभी तक सड़क की गिफ्ट डीड न होने के कारण सड़क पक्की नहीं हो पा रही थी।

बता दें कि इस सड़क की हालत बदहाल होने के कारण आधा दर्जन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। विशेषकर बरसात के दिनों में यह सड़क बार-बार कई-कई दिनों के लिए बंद हो जाती है। सड़क पर चिकनी मिट्टी लोगों के लिए भारी परेशानी का सबब बन रही है। विशेषकर स्कूल, कॉलेज जाने वाले बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी राजेंद्र ठाकुर, घिनी घाड विकास मंच के अध्यक्ष नागेंद्र दत्त नगवान, डॉ. प्रदीप शर्मा, रमन पुंडीर, देशराज, लेखराज शर्मा, कथाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान हेमंत अत्री, काटली पंचायत समिति के पूर्व सदस्य तरादत्त शर्मा, प्रकाश दत्त, रामेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि यह सड़क 1990 में बनकर तैयार हुई है। सड़क को बने हुए करीब 36 वर्ष हो गए हैं लेकिन यह सड़क आज तक पक्की नहीं हो पाई है। बरसात में कई-कई दिनों तक यह सड़क बंद हो जाती है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पहल के बाद अब गिफ्ट डीड होने से सड़क निर्माण की आस जगी है। उम्मीद है विभाग जल्द ही इस सड़क को पक्का कर देगा। इस सड़क से बनाहां धिनी, सराहां, जामन की सेर, काटली, कथाड, सुरला जनोट, बड़ी बखोली और नैना टिक्कर पंचायत के लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिलीप सिंह कौंडल ने बताया कि सड़क की गिफ्ट डीड ग्रामीणों की ओर से कर दी गई है, यदि कोई ग्रामीण बचा होगा वह भी शीघ्र गिफ्ट कर दे। उन्होंने कहा कि इस सड़क को पीएमजीएसवाई फेस 2 में बनाया जाएगा, जिसकी डीपीआर विभाग की ओर से तैयार की जा रही है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें