फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बेहड़ेवाला में दूनेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहड़ेवाला में दूनेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

विधायक, एसडीएम और तहसीलदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। डिफेंस कॉलोनी बेहड़ेवाला पांवटा साहिब में दूनेेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित हुआ। वीरवार को हवन यज्ञ के बाद रात्रि जागरण चला जिसमें भोलेनाथ व माता रानी के भजन हुए। शुक्रवार को नव निर्मित मंदिर में प्रथम आरती के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
चूड़ेश्वर महादेव मंदिर में विधायक सुखराम चौधरी, एसडीएम पांवटा साहिब गुंंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार ऋषण शर्मा, नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, तपेंद्र सैनी व कांग्रेस ब्लॉक पांवटा कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा समेत सैकड़ों लोग शीश नवाने पहुंचे। इस दौरान पूजा-अर्चना, मंदिर में प्रथम आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव शक्ति मंदिर समेति डिफेंस कॉलोनी के सदस्यों बलदेव चौहान व मोहन चौहान ने कहा कि दूनेश्वर महादेव शिव मंदिर में वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद मंदिर में हवन, मूर्ति न्यास व मूर्ति प्रतिष्ठा की गई। पूजा अर्चना के बाद रात्रि जागरण हुआ। शुक्रवार को पूर्ण आहुति दी गई। दो दिनों तक भजन-कीर्तन व आरती से आस्था की ब्यार बहती रही। इस दौरान महाआरती में डिफेंस कॉलोनी समेत आसपास क्षेत्र के महादेव के भक्त पहुंचे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें