Drug peddlar arrested with smack in NH
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस टीम ने 18.18 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस टीम के मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, एचएचसी राजेंद्र सिंह, आरक्षी विक्रमजीत व अरुण कुमार ने पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच-7 पर सुखचैनपुर में करौंदे वाली घाटी के समीप नाका लगाया था।
वाहनों की चैकिंग के दौरान मौके पर पहुंची एचपी 17जी-0999 एक्सयूवी गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन चालक कोटड़ी व्यास निवासी मंजीत सिंह(28) से प्लास्टिक के लिफाफे में छिपा कर रखी 18.18 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। माजरा पुलिस टीम ने एनएच-07 पर बुधवार देर रात को नाका लगाया था। इस दौरान स्मैक की खेप बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ माजरा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी चालक मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। माजरा पुलिस मामले की जांच नें जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाया जाना था। डीएसपी ने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया है कि वह शराब, स्मैक या नशीली दवा तस्करी की गुप्त जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वालों को नाम गुप्त रखा जाएगा। जनता व पुलिस के बेहतर समन्वय से ही नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा सकता है।