फिर मददगार बना ड्राॅप्स ऑफ होप समूह
पीजीआई चंडीगढ़ में दिया दो यूनिट खून
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप समूह की रक्तदान कर लोगों की अनमोल जीवन सुरक्षा की मुहिम जारी है। ग्रुप की ओर से शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में जरूरतमंद को दो यूनिट खून दिया गया।
दरअसल, पीजीआई चंडीगढ़ में ब्लड कैंसर के चलते उपचाराधीन किन्नौर के मरीज को ए पॉजिटिव प्लाजमा दो यूनिट की आवश्यकता थी। ग्रुप के सदस्य मोहम्मद इकबाल और यादविंद्र सिंह ने रोगी दो यूनिट खून का महादान किया। गौरतलब है कि ग्रुप में वर्तमान में 600 से अधिक सदस्य शामिल हैं।
ये सभी मेडिकल कॉलेज नाहन, देहरादून, पीजीआई चंडीगढ़, जीएमसी 32 और आईजीएमसी शिमला में जरूरत अनुसार रक्त की मांग को पूरा करते हैं। समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि शनिवार को ग्रुप के दो सदस्यों ने चंडीगढ़ में रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि ग्रुप में 600 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो हर समय जनसेवा के लिए उपलब्ध रहते हैं। संवाद