फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप ने उपलब्ध करवाया 33 यूनिट खून

विज्ञापन
मेडकिल कॉलेज के ब्लड बैंक में प्रमाण पत्र प्राप्त करता रक्तदाता। स्रोत: सोसायटी
विज्ञापन
अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान की मुहिम जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने अक्तूबर महीने में 33 यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप का खून जरूरत अनुसार 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई, जीएमसी-32, पंचकुला और आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध करवाया।

सोसायटी की ओर से मेडिकल कॉलेज में बी निगेटिव एक, ए पॉजिटिव एक, एबी निगेटिव तीन और ओ पॉजिटिव का 11 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर अनमोल जिंदगी को बचाने में अपने सहयोग दिया। इसके अलावा विभिन्न ग्रुपों का 17 यूनिट रक्त पंचकुला, पीजीआई, जीएमसी चंडीगढ़, अंबाला और आईजीएमसी शिमला में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संचालक ईशान राव ने बताया कि अक्तूबर महीने में अलग-अलग ग्रुप का 33 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की ओर से कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें 1500 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो जरूरत अनुसार लोगों को रक्त देकर उनकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर नारी शक्ति भी पीछे नहीं है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें