फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर में मई के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि मई में जिले के विभिन्न उपमंडलों में मोटर वाहन निरीक्षक इं. विजय चौहान की देखरेख में ये टेस्ट लिए जाएंगे। जिला मुख्यालय नाहन में 6 और 18 मई को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 7 और 19 मई को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। पांवटा साहिब में 21 मई को निजी वाहनों और स्कूल बसों की पासिंग होगी। 22 मई को केवल ट्रांसपोर्ट (कमर्शियल) वाहनों की पासिंग की जाएगी और 23 मई को ड्राइविंग टेस्ट होंगे। राजगढ़ में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 4 मई को होंगे। शिलाई में 14 मई और कफोटा में 15 मई की तिथि निर्धारित की गई है। संगड़ाह में 8 मई और सराहन में 12 मई को टेस्ट और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें