फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: खैरी में बरसाती पानी निकासी नालियों की सफाई बनी सिरदर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरी में बरसाती पानी निकासी नालियों की सफाई बनी सिरदर्द
विज्ञापन

कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर खैरी में चल रहा नालियों के सफाई का काम

नालियों की बदबू से ग्रामीणों का जीना हुआ मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र की कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर खैरी में इन दिनों बरसाती नालियों का सफाई का काम चला हुआ है। यह कार्य आसपास के लोगों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों पंकज कुमार, बोबी, छोटू, सलमान, कांता देवी, कुलबीर आदि ने बताया कि यहां त्रिलोकपुर-कालाअंब सड़क पर संबंधित विभाग की ओर से खैरी में बरसाती नालियों को साफ किया जा रहा है। यह नालियां कचरे आदि से भरी थी जिसके चलते बरसात का पानी बाहर सड़कों पर बहता है। लोगों का कहना है कि विभाग की ओर से सफाई का काम तो यहां शुरू किया गया है लेकिन काम की गति बहुत धीमी है। मौके पर काम कर रहे लोगों की ओर से नालियों से निकले कचरे को सड़कों के किनारे ही रख दिया जा रहा है जो बरसात में फिर से नालियों में चला जाएगा। इसके अलावा यहां कचरा रखे जाने के चलते आसपास के क्षेत्र में बदबू फैली हुई है जिससे लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं यहां बीमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है। उन्होंने विभाग से गुहार लगाई कि यहां सफाई का काम तेज गति से करवाएं और जो कचरा निकल रहा है उसका सही निपटारा किया जाए ताकि आसपास के लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें