फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बैंक कॉलोनी में जलभराव समस्या का नहीं हुआ समाधान

विज्ञापन
पांवटा साहिब  नगर परिषद के वार्ड-13 में बैंक कॉलोनी  में जल  भराव की समस्या: संवाद
विज्ञापन
वार्ड-13 निवासी बोले, कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद भी सुनवाई नहीं
विज्ञापन

बारिश होने पर वार्ड की संपर्क गलियां तालाब का रूप ले रही है : मनिंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के वार्ड-13 की बैंक कॉलोनी में जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। बारिश होते ही गली तालाब का रूप ले रही हैं। लिखित शिकायत करने के बाद मौके का कई बार निरीक्षण किया गया, लेकिन समस्या का कोई समाधान अब तक नहीं हो सका है। इससे वार्ड के प्रभावित लोगों में काफी नाराजगी है।

स्थानीय वार्ड के निवासी राजेश कुमार शर्मा, राजीव नागपाल और मंजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय से जलभराव की समस्या का मुद्दा उठाते रहे हैं। करीब 50 से अधिक परिवारों को सबसे अधिक दिक्कतें पेश आ रही हैं। बारिश होते ही गली तालाब बन जाती है। इस गली में दो फुट तक पानी भर जाता है। लोगों को पैदल चलना कठिन होता है। कई बार प्रशासन, नगर परिषद को अवगत करवा दिया गया है, लेकिन मौके पर आकर निरीक्षण से आगे बात नहीं बढ़ पाती है। बरसात में तो स्थिति और भी खराब होती रही है। लंबे समय से समस्या के निराकरण को ठोस समाधान नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा और वार्ड-13 की पार्षद सीमा देवी ने बताया कि वार्ड में अधिकतर जलभराव की समस्या का समाधान करवा दिया गया है। इस गली के लिए बजट प्रावधान को प्राक्कलन मंजूरी को भेजा गया था। मंजूरी मिलने पर जलभराव समस्या दूर को सकेगी।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें