नाहन में राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की कार्यकारिणी गठित
1-1-16 से देय वित्तीय लाभ और 15 प्रतिशत डीए जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन की बैठक उमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में नाहन में हुई। बैठक में संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। डॉ. बलबीर शर्मा को जिला प्रधान, रतन सिंह चौहान को वरिष्ठ उपप्रधान, संत राम शर्मा को महासचिव और वेद प्रकाश कंवर को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में मौजूद 51 सदस्यों ने आम सहमति से पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया। नीना कौशिक, प्रेमपाल सिंह चौहान, देवी सहाय, गुरुदेव सिंह, कंवर सिंह नेगी, बिजरा तोमर, उमेश बहुगुणा, विश्वनाथ शर्मा और सोमदत्त को मुख्य संरक्षक बनाया गया। देवी चंद शास्त्री और यशपाल कछावा को उपप्रधान तथा इंद्र बहादुर, महिमा नंद और अमृता कंवर को सह-सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
अनूप भटनागर, नरेश मोहिल, रविंद्र शर्मा, बलिंद्र सिंह पुंडीर, सुभाष शर्मा और उदयराम शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया। सेवा राम, अमर सिंह, फकीर चंद, लीला, मीरा नेगी, अमरदत्त और अतर सिंह तोमर को प्रचार सचिव चुना गया। राजकुमार, जगत सिंह ठाकुर, केदार सिंह सूर्यवंशी, संत राम शर्मा, राकेश शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, बलबीर शर्मा, विक्रम गौतम और कमला ठाकुर को कानूनी सलाहकार बनाया गया।
बकाया वित्तीय लाभ जारी करने की मांग
नई कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से एक जनवरी 2016 से देय पेंशनरों के बकाया वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग की। इसके अलावा लंबित विसंगतियों का अविलंब निपटारा करने और 15 प्रतिशत डीए जारी करने की मांग भी उठाई गई। जिला प्रधान डॉ. बलवीर शर्मा ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी सेवानिवृत्त अध्यापकों की मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगी।