कुल्लू में मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली डॉ. अनुपमा अरोड़ा अन्य खिलाड़ियों
35 प्लस आयु वर्ग में एकल और युगल मुकाबलों में जीते स्वर्ण पदक
अगले माह गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन की डॉ. अनुपमा अरोड़ा ने मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के 35 प्लस आयु वर्ग में एकल और युगल दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते।
प्रतियोगिता का कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से कुल्लू में आयोजन किया जा रहा है। युगल वर्ग में उन्होंने पांवटा साहिब के विक्रांत शर्मा के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।
इससे पहले भी डॉ. अरोड़ा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. संगीत ढिल्लों सहित स्टाफ ने उन्हें बधाई दी।