फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में पेट्रोल पंप के पास दर्जनों चीड़ के पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पेड़ कटने के बाद उठ रहे सवाल
विज्ञापन

जांच के लिए विभाग की टीम आज करेगी मौके का निरीक्षण
जमीन और बंदोबस्त निशानों से छेड़छाड़ की भी सामने आईं शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास घासनियों में दर्जनों चीड़ के पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू करने की बात कही है। बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार वन विभाग की ओर से संबंधित भू-मालिकों को करीब 25 चीड़ के पेड़ काटने की अनुमति दी गई थी। इसके तहत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को मौके पर पहुंचकर पेड़ों का निरीक्षण कर उन पर हैमर लगाने थे। उसके बाद ही कटान की प्रक्रिया शुरू की जानी थी। बताया जा रहा है कि विभागीय टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही यहां दर्जनों पेड़ काट दिए गए। हालांकि इस बारे में विभाग की ओर से अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी बेशकीमती जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने के आरोप लगते रहे हैं। अब शिलाई में चल रहे भू-बंदोबस्त के दौरान बंदोबस्त निशानों से छेड़छाड़ के कारण लोगों की जमीन आगे-पीछे होने और एक व्यक्ति की जमीन दूसरे के नाम दर्ज होने जैसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी शिलाई विश्वनाथ ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। वे स्टाफ के साथ डीएफओ कार्यालय रेणुका पहुंचे हैं। शुक्रवार को मौके का निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौके पर जाकर यह देखा जाएगा कि कितने पेड़ काटे गए हैं, किसने काटे हैं, क्या इसके लिए अनुमति थी या नहीं तथा जमीन का मालिक कौन है। मामले की पूरी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें