जमटा में कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह से काटा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर दूर जमटा में एक कुत्ते के आतंक से लोग परेशान हैं। कुत्ते ने यहां शनिवार को एक छोटे बच्चे को बुरी तरह से काट लिया। बच्चे के पिता संजीत कुमार ने मीडिया को बताया कि उसका बेटा स्वास्तिक घर पर खेल रहा था।
इसी दौरान जैसे ही बेटा घर से बाहर निकला तुरंत एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला बोल दिया। इस दौरान बच्चे को नीचे गिरा कर कुत्ते ने सिर पर बुरी तरह से नोच दिया। उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्ते से बच्चे को छुडवाया। इसके बाद बच्चे के सिर पर काफी गहरे जख्म हुए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे को मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे के सिर पर टांके लगाए हैं। बताया जा रहा है कि यहां कुत्ते ने पहले भी एक बच्चे पर हमला किया था। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि क्षेत्र में कुत्तों ऐसे कुत्तों को लेकर उचित कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो।
उधर, मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि बच्चे को अस्पताल के एमरजेंसी मे लाया गया जहां उसका उपचार किया गया है।