फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में नहीं हड़ताल का असर, चलती रही ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की दो घंटे की पेनडाउन हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। आम दिनों की तरह आज भी ओपीडी जारी रही। चिकित्सक ओपीडी में मरीजों का चेकअप करते रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों का राउंड भी हुआ और इमरजेंसी सेवाएं भी चलती रहीं। मरीज लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए देखे गए। हालांकि, मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी एसोसिएशन ने दोपहर को पत्रकार वार्ता में कुछ मीडिया कर्मियों को बुलाकर महज औपचारिकता हड़ताल का समर्थन करने की बात कही।
समय: सुबह 10 बजे। स्थान : डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन। ओपीडी के बाहर बने पर्ची काउंटर पर मरीजों ली लंबी लाइन लगी है। काउंटर के बाहर गेट से बारी-बारी भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। गेट के बाहर सड़क पर ही मरीज पर्ची बनाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखे गए। ओपीडी में लगभग तमाम विभागों के चिकित्सक उपस्थित रहे और मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन

समय: 10:30 बजे। मेडिसन ओपीडी के बाहर मरीजों की सबसे अधिक लाइन लगी है। सुरक्षा गार्ड बारी-बारी से नाम पुकार कर मरीजों को भीतर भेज रहे थे। मरीज भी बैंच पर बैठकर अपनी भारी की प्रतीक्षा करते हुए देखे गए। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ ओपीडी में मरीजों का चेकअप करते हुए देखे गए। संपर्क करने पर कई चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हड़ताल के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं है। दोपहर लगभग ढाई बजे फैकल्टी एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता बुलाकर हड़ताल का समर्थन करने का ऐलान किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि इस हड़ताल का समर्थन करते हैं। एसोसिएशन के प्रेस सचिव डॉ. अजय कौशिक ने कहा कि कोविड के चलते पेनडाउन हड़ताल नहीं की है, लेकिन इस हड़ताल का वह समर्थन करते हैं। जल्द मांगें नहीं मानी तो आगामी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें