फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी चिकित्सक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर
विज्ञापन

मेडिसिन, आर्थो, गायनी ओपीडी में भारी भीड़, उपचार को लंबा इंतजार

पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे अस्पताल में मरीजों की बढ़ गई परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में बुधवार को मरीजों को उपचार करवाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लगभग सभी ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ रही। खासकर मेडिसिन, आर्थो और गायनी ओपीडी में मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज नाहन में विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 फीसदी चिकित्सक बुधवार से दो सप्ताह के शीतकालीन अवकाश पर हैं। मेडिकल कॉलेज में 100 के करीब पद स्वीकृत हैं, लेकिन इनमें से 40 के करीब पद पहले ही रिक्त चल रहे हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश पर जाने के बाद अब शेष चिकित्सक पूरे अस्पताल में रोगियों का उपचार व अन्य कार्य देख रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी औषधि, सर्जरी, नेत्र और गायनी ओपीडी और वार्डों में हो रही है। बरसात के मौसम के चलते संक्रमण, वायरल, डेंगू, स्क्रब टायफस, नेत्र और जलजनित रोगों से होने वाली बीमारियों के मरीज ज्यादा संख्या में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सुबह से ही उपचार के लिए लंबी कतार लगी रहीं। बुधवार को ओटी होने के कारण समस्या और बढ़ गई।

पेट दर्द के चलते उपचार के लिए पहुंचे निहोग के राम सिंह ने कहाकि वह सुबह से ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। दो घंटे बाद उसका नंबर आया। उसके बाद टेस्ट के लिए लिखा गया। कलसेर से आए जयपाल ने बताया उन्हें उन्हें बुखार व दर्द की शिकायत है। दोपहर बाद तक उन्हें उपचार के लिए इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में औसतन 1 हजार से 1,150 तक की ओपीडी रहती है।



बाक्स....

मेडिकल कॉलेज में 50 फीसदी चिकित्सक दो सप्ताह के ग्रीष्मकालीन अवकाश हैं। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं व सुविधाएं बाधित न हो इसके लिए प्रबंधन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। वहीं चिकित्सक जितने रोगियों का पंजीकरण हुआ है, उनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद ही जा रहे हैं।
विज्ञापन


-डॉ. एसएस डोगरा, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन

मेडिकल कॉलेज की मेडिसिन ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें