फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दीपावली पर घर-घर जगमगाए आस्था के दीपक

विज्ञापन
दिवाली पर्व पर नाहन में लक्ष्मी पूजन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में रहा जश्न का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। दीपावली के आयोजन को लेकर चल रही कशमकश के बीच रोशनी का पर्व सोमवार को सिरमौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस पर्व पर लक्ष्मी की पूजा कर लोगों ने दीपों, मोमबत्तियों और बिजली की रोशनी से अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को रोशन किया। सुबह से ही लोगों ने मित्रों और रिश्तेदारों को दिवाली की बधाई देने का काम शुरू कर दिया था।

दिवाली के कारण जिले के सभी बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की अच्छी चहल पहल दिखाई दी। लोगों ने खाने के सामान, पटाखे, पूजन सामग्री आदि की जमकर खरीदारी की। शाम होते ही जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर आस्था के दीप जले और मां लक्ष्मी की अराधना की गई। हर घर के सामने रंगोली बनाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया गया। हर घर रोशनी से सराबोर हो गया और मां लक्ष्मी की अराधना हुई।
विज्ञापन

.....बाक्स......
जिले के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को भी दिवाली पर्व मनाया गया। दो दिन तक अमावस्या होने के चलते लोगों में पर्व की तिथि को लेकर उलझन रही। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग 21 अक्तूबर को दिवाली मनाने की बात लगातार करते रहे। कुछ 21 अक्तूबर को ही दिवाली मनाने का आह्वान करते दिखे लेकिन अधिकतर लोगों ने 20 अक्तूबर को ही दिवाली पर्व मनाया। सोमवार को इतने अधिक पटाखे फोड़े जितने पिछले साल भी नहीं फोड़े थे। कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को दिवाली पूजा की गई। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

-बाक्स

दिवाली पर उड़ी आदेशों की धज्जियां

जिला सिरमौर में आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ीं। विशेषकर नाहन और पांवटा में हालात बदतर रहे। सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर रात दस बजे तक पटाखे फोड़ने की सीमा निर्धारित की थी। इसका जिले में जमकर उल्लंघन किया गया। सभी क्षेत्रों में रात दस के बाद भी खूब आतिशबाजी हुई जो आधी रात तक जारी रही। जिला प्रशासन ने भी इस बारे में आदेश जारी किए थे। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक पटाखों व आतिशबाजी का प्रयोग निषेध रहेगा लेकिन आदेशों को परवान चढ़ाने की कोई तैयारी नहीं दिखाई दी। प्रशासन से हर साल की तरह औपचारिक आदेश दिए, नतीजतन देर रात तक आतिशबाजी जारी रही।
-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें