फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ‘राधा कैसे न जले..’, गीत पर जमकर नाचीं मुस्कान और सुनिधि

विज्ञापन
आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांग दिवस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के साथ मौजूद दिव्यांग बच्चे। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

‘राधा कैसे न जले..’, गीत पर जमकर नाचीं मुस्कान और सुनिधि
आस्था स्कूल में जिला कल्याण विभाग ने मनाया दिव्यांग दिवस
चित्रकला और एथलेटिक्स स्पर्धा आयोजित, समानता का दिया संदेश
दिव्यांग बच्चों के साथ डीएड विद्यार्थियों ने दी मनभावन प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, तो राधा कैसे न जले.., गीत पर डीएड प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान और सुनिधि ने सुंदर नृत्य पेश कर खूब तालियां बटोरीं। अवसर था जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर की ओर से आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का।
कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज नाहन के संयुक्त निदेशक कपिल तोमर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक कपिल तोमर ने दिव्यांग बच्चों की ओर से डीएड प्रशिक्षुओं के सहयोग से बनाए सजावटी सामान की प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। इसके बाद मुख्यातिथि को शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके बाद डीएड प्रशिक्षुओं व दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मंच का संचालन आभा ठाकुर ने किया। पृथविक व विनीता ने दिव्यांग दिवस और दिव्यांगों के लिए सरकार की ओर से दी गई सुविधाओं पर प्रकाश डाला गया। चुनौती पूर्ण छात्रा हर्षिता भट्टी ने मैं निकला गाड़ी लेकर.., गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। राजेश व तनु ने पिंक प्लाजो गीत पर नाटी डाली, चुनौतीपूर्ण छात्र अनुराग ने पंजाबी गीत पर नृत्य किया। अंत में दिव्यांग बच्चों ने नाटी द चस्का.., पर जमकर सामूहिक नाटी डाली। अंत में इस दौरान हुई विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता बच्चों को भी मुख्यातिथि कपिल तोमर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इसमें चित्रकला स्पर्धा में मासूम, हर्षिता व शोएब और दौड़ स्पर्धा में मासूम, हर्षिता व अनुराग ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। शॉटपुट में शोएब ने पहला, लता ने दूसरा व अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉक स्पर्धा में शोएब, समद व आराध्या ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की। रस्सी कूद में लता ने बाजी मारी।
इस मौके पर शम्मी अली, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, कर्मचंद, मेघा शर्मा, मोनिका शर्मा और मीनाक्षी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें