फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में सिविल अस्पताल से कुछ दूरी पर दो पक्षों के बीच आपसी भूमि विवाद हुआ। शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक पक्ष ने पुलिस टीम पर मारपीट के आरोप लगाए हैं जबकि, पुलिस टीम का कहना है कि मौके पर पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक पक्ष के लोग पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को सिविल अस्पताल से कुछ दूरी पर दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने पुलिस थाने को सूचित कर दिया। आपसी विवाद को सुलझाने पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आपसी विवाद के एक पक्ष ने मौके पर पहुंची पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। एक पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाए है कि उनका पड़ोसियों से जमीन विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दूसरा पक्ष पुलिस से ही उलझ गया। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें मौके पर पहुंची पुलिस टीम से बहस और हाथापाई के प्रयास किए जा रहे है। पुलिस टीम के साथ मारपीट को उतारू एक पक्ष को बस्ती के लोगों ने बीच बचाव किया। उधर, एसएचओ संजय शर्मा ने कहा कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद होने की सूूचना मिली थी। पुलिस पर मारपीट के आरोप बेबुुुनियाद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी एक पक्ष ने अभद्र व्यवहार किया है। पुलिस के साथ गालीगलौज और धक्क ा-मुक्की की वीडियो सामने आई है। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें