-सिरमौर प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से एक समृद्ध जिला : चमन कपूर
-भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ बैठक में इन स्थलों को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पहचान दिलाने पर दिए गए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन बेहतरीन स्थल है। इनको राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास होंगे। इसके लिए पांवटा साहिब में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक चमन कपूर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रकोष्ठ के जिला सिरमौर संयोजक जगमोहन सूर्या समेत सदस्यों के विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान जिला सिरमौर में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा जिले के धार्मिक, प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
चमन कपूर ने कहा कि सिरमौर प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध जिला है। यदि पर्यटन सुविधाओं का समुचित विकास किया जाए तो यह जिला प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सकता है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सिरमौर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही सरकार से आग्रह किया जाएगा कि जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क संपर्क, प्रचार-प्रसार एवं पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जाएं, ताकि आने वाले समय में जिला सिरमौर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना सके।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार के सहयोग से सिरमौर के पर्यटन क्षेत्र को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्त होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर जिला सहसंयोजक नीरज कंवर, महेंद्र चौहान, कुलानन्द शर्मा, प्रदीप राणा, अरविंद चौहान, जयपाल ठाकुर एवं महेंद्र पुंडीर सहित जिले के सभी मंडलों के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।
- ...
सिरमौर में पर्यटन विकास को लेकर भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश संयोजक चमन कपूर, जिला