ददाहू (सिरमौर)। डिग्री कॉलेज ददाहू में कार्यरत प्रो. दिनेश कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। हरियाणा के पिंजौर मेंं रविवार को आयोजित हुए सम्मान समारोह में उन्हें स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन के सौजन्य से हानरी ऑफ डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया। प्रो. दिनेश कुमार डिग्री कॉलेज ददाहू में इतिहास वर्ग के विभागाध्यक्ष हैं। उनको यह उपाधि शिक्षा (इतिहास), पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दी गई है। उन्होंने इस पुरस्कार का श्रेय अपनी धर्मपत्नी, पुत्री, महाविद्यालय के सहयोगियों सहित विद्यार्थियों को दिया है। संवाद