फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पुरुषोत्तम मास के समापन पर रेणुकाजी में अखंड महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
रेणुका जी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में अखंड महायज्ञ का शुभारंभ करते महात्मा रेणेन्द्र मुनि। संवाद
विज्ञापन
निर्वाण आश्रम में 24 घंटे तक चलेगा यज्ञ, समापन पर होगा भंडारा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। पुरुषोत्तम मास के समापन अवसर पर रविवार को श्री रेणुकाजी तीर्थ स्थित निर्वाण आश्रम में अखंड महायज्ञ और रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। 24 घंटे तक चलने वाले इस महायज्ञ में लाखों आहूतियों के माध्यम से भगवान नारायण का आह्वान कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की जा रही है। महायज्ञ में नौ विद्वान ब्राह्मण वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों से आहूतियां डलवा रहे हैं।
निर्वाण आश्रम के संचालक एवं महंत महात्मा रेणेन्द्र मुनि ने महायज्ञ का शुभारंभ करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास भगवान नारायण को समर्पित है। इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं पर भगवान नारायण की कृपा बनाए रखना तथा उन्हें आने वाली आपदाओं और विपदाओं से मुक्ति दिलाने की कामना करना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति और बरकत बनी रहे, इसी भावना से इस अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत रेणेन्द्र मुनि ने बताया कि अखंड रामायण पाठ और महायज्ञ का समापन सोमवार को संक्रांति और अमावस्या के अवसर पर होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें