फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कविता में पिंकी और निबंध में रेशमा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

कविता में पिंकी और निबंध में रेशमा विजेता
डिग्री कॉलेज ददाहू में पर्यटन विषय पर हुई प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में युवा पर्यटन क्लब के सौजन्य से कविता, निबंध व कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यटन स्थलों से संबंधित में कविता लेखन किया। जबकि निबंध लेखन में धार्मिक पर्यटन स्थलों व प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों के संदर्भ में निबंध लिखे और कहानी लेखन में विद्यार्थियों ने आसपास के प्रसिद्ध स्थल सहित हिमाचल व भारत के प्रसिद्ध स्थलों पर कहानी लिखी।
विज्ञापन

क्लब के संयोजक पोस्ट दिनेश कुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य पर्यटन के प्रति दूसरों को आकर्षित करना था।
कविता लेखन मेंं पिंकी पहले, रेशमा दूसरे और किरण व श्वेता तृतीय स्थान पर रही। निबंध लेखन में रेशमा कुमारी प्रथम, पिंकी व प्रिया द्वितीय और प्रियंका और पूनम तृतीय रही। कहानी लेखन में भी रेशमा कुमारी, श्वेता ठाकुर व प्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि प्रो. रमेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यवाहक प्राचार्य नीलम कुमारी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें