फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: लायंस क्लब नाहन ने बदला प्राथमिक पाठशाला धौण का नक्शा

विज्ञापन
धौण स्कूल में लांयस क्लब नाहन की ओर से करवाया गया रंग रोगन कार्य। स्रोत क्लब 
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


टाइलें लगाई, दरवाजों की मरम्मत के बाद अब करवाया जा रहा रंगरोगन
स्कूल में प्री दिवाली स्पर्धाओं का आयोजन, विजेता विद्यार्थी भी किए पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। विश्व की सबसे बड़ी संस्था लायंस क्लब की नाहन शाखा ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला केंद्र धौण का नक्शा बदल कर रख दिया है। क्लब ने पाठशाला के शौचालयों में टाइलें, पानी की फिटिंग और दरवाजों की मरम्मत करवा दी है। अब दीवारों पर रंगरोगन का कार्य करवाया जा रहा है।

क्लब के अध्यक्ष सचिन चौहान और संस्थापक सदस्य राजीव बंसल ने बताया कि इस पाठशाला को लायंस क्लब नाहन ने 2025-26 के लिए गोद लिया हुआ है। क्लब की ओर से यहां पर बच्चों के खेलने का सामान, सजावटी गमले भी उपलब्ध करवाए हैं। यही नहीं शुक्रवार को पाठशाला में दिवाली कार्ड मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता करवाई।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले बच्चों को क्लब की ओर से इनाम भी बांटे गए। सभी बच्चों को दिवाली के शुभ अवसर पर मिठाई वितरण भी किया गया।

क्लब भविष्य में पाठशाला के बच्चों को सर्दियों के लिए गर्म वस्त्र, स्टेशनरी, पाठशाला के लिए कंप्यूटर और अन्य जरूरी सामान भी वितरित करेगा। इस मौके पर पाठशाला के सभी अध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


-संवाद

धौण स्कूल में लांयस क्लब नाहन की ओर से करवाया गया रंग रोगन कार्य। स्रोत क्लब 

धौण स्कूल में लांयस क्लब नाहन की ओर से करवाया गया रंग रोगन कार्य। स्रोत क्लब 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें