फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: धान की खरीद 2389 रुपये समर्थन मूल्य पर होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाकुआं और पांवटा साहिब में 3 अक्तूबर से की जाएगी धान की खरीद
विज्ञापन

जिला खाद्य नियंत्रक शमशेर सिंह ने दी जानकारी, ऑनलाइन पोर्टल पंजीकरण के लिए खुला
संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से सिरमौर जिले में धान की खरीद के लिए धान खरीद केंद्र धौलाकुआं तथा कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब का चयन किया गया है। इन स्थानों पर 3 अक्तूबर, 2025 से सरकार की ओर से जारी न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,389 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की (ग्रेड-ए) खरीद की जाएगी।

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए पंजीकृत पोर्टल https://hpappp.hp.gov.in 8 सितंबर, 2025 से खुल चुका है। पंजीकृत पोर्टल पर किसान अपनी सुविधा अनुसार धान की फसल को बेचने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे सरकार की ओर से धान खरीद के संदर्भ में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं और अपनी धान की फसल को जिला के चयनित धान खरीद केंद्रों को ही उपलब्ध करवाएं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की अप्रिय घटनाओं का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला नियंत्रक, कार्यालय सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नंबर 01702-222558 तथा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नाहन के दूरभाष नं.-01702-222258 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें