फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान फसल की खरीद प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होगी : किरनेश जंग

विज्ञापन
पांवटा साहिब में धान खरीद केंद्र काशुभारंभ करने के बाद संबोधित करतेपूर्व विधायक किरनेश जंग: संव
विज्ञापन
सिरमौर के पांवटा साहिब और धौलाकुआं केंद्रों में शुक्रवार से खरीद शुरू
विज्ञापन

धान फसल की 2,389 रुपये प्रति क्विंटल खरीद होगी : सीता राम शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर के पांवटा साहिब और धौलाकुआं खरीद केंद्रों में धान फसल की खरीद शुरू हो गई है। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने शुक्रवार को धान खरीद केंद्र का पांवटा साहिब केंद्र में विधिवत शुभारंभ किया। इस बार किसानों से 2,389 रुपये प्रति क्विंटल धान फसल की खरीद हो रही है, जो पिछले वर्ष से 69 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने धान खरीद केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि धान फसल की खरीद प्रक्रिया सुचारू और पारदर्शी होगी। किसानों की पिछले 6 माह की कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुई धान की फसल खरीदने के लिए विभाग और सरकार की ओर से तैयारियां की गई हैं। किसानों को धान खरीद केंद्र में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास हो रहे हैं। किसानों को आने वाली समस्याओं का उचित समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उपज विपणन समिति पांवटा साहिब के अध्यक्ष सीता राम शर्मा व सचिव अक्षय शर्मा ने कहा कि जिले के पांवटा साहिब और धौलाकुआं में धान खरीद शुरू कर दी है। इस वर्ष जिला सिरमौर के धौलाकुआं में 3,000 मीट्रिक टन, एपीएमसी पांवटा साहिब में 5,000 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले वर्ष यह 2,320 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीद हुई थी।
इस वर्ष धान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य 69 रुपये बढ़ाकर 2,389 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। धान की फसल बेचने के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। किसान विभाग के पोर्टल फसल बेचने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता पर रखा जा रहा है। बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए धान खरीद की व्यवस्था में सुधार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, एपीएमसी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, सचिव अक्षित शर्मा, सदस्य जय प्रकाश शर्मा, दीप जंग, शमशेर सिंह डीएफएससी, अरुण ठाकुर खाद्य आपूर्ति अधिकारी, राजिंद्र शर्मा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक, गुरनाम सिंह, उपेंद्र चौधरी एडीओ कृषि विभाग, किसान नेता तरसेम सग्गी, जसविंद्र बिलिंग, शशि चौधरी, अविनाश सिंह, राजेश चौधरी, हरजीत सिंह, पवन ठाकुर, साहिल सिंधु, जफर अली और गुरनाम सिंह मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें