फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डेंगू से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक

विज्ञापन
भांभी भनौत स्कूल में डेंगू जागरूकता पर कार्यक्रम के बाद शिक्षक, विद्यार्थी और फार्मा के कर्मी।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय भांभी भनौत में सोमवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग और मैनकाइंड फार्मा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डेंगू के लक्षण, बचाव और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
फार्मा से आए विशेषज्ञों ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे घर और आसपास जमा होने वाला गंदा पानी मच्छरों को आकर्षित करता है। अक्सर घरों की छतों पर पड़े खाली बर्तन, पुराने टायर और ट्यूब में बारिश या अन्य कारणों से पानी जमा हो जाता है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने के लिए सबसे सुरक्षित जगह बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे अपने आसपास पानी जमा न होने दें और जलभराव वाले बर्तनों को तुरंत खाली करें। शिविर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है। छात्रों को दिन के समय भी पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने और मच्छरों को भगाने के लिए उचित क्रीम या स्प्रे का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी सुभाष शर्मा, स्टाफ और मैनकाइंड फार्मा के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों को डेंगू मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें