फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: साफ और रुके हुए पानी में पनपता है डेंगू का मच्छरः डॉ. मोनिषा

विज्ञापन
डेंगू दिवस पर सैनवाला स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन



-सैनवाला स्कूल में विश्व डेंगू दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में शनिवार को विश्व डेंगू दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने की। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मोनिषा अग्रवाल ने डेंगू रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है और दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। डेंगू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, कमजोरी, उल्टी और त्वचा पर लाल चकत्ते शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कृष्णा राठौर ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने दें। पानी की टंकियों और बर्तनों को ढककर रखें। कूलर, गमले और पुराने टायरों में जमा पानी को नियमित रूप से बदलें। उन्होंने मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी और मच्छररोधी क्रीम का उपयोग करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अयूब खान, दिग्विजय सिंह, सीएचओ मोनिका, क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता और 150 के करीब छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें