फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पेंशनरों को 15 प्रतिशत डीए और एरियर प्रदान करने की शीघ्र हो घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई ने मनाया अठारहवां स्थापना दिवस
विज्ञापन

65 व 70 वर्ष आयु वाले सदस्यों को शतप्रतिशत एरियर प्रदान करने पर सरकार का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब इकाई का अठारहवां स्थापना दिवस शुक्रवार को निजी होटल में धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पांवटा इकाई के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने की। मंच संचालन महासचिव पीके सिंगल ने किया।

पांवटा इकाई के अध्यक्ष एससी गुप्ता ने सभी पेंशनर साथियों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए संगठन में एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल एकजुटता के बल पर ही हम सरकार तथा विद्युत बोर्ड से अपनी मांगों को मनवा सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से 65 से 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को जुलाई में 100 प्रतिशत एरियर देने के निर्णय का स्वागत किया तथा मांग की कि 15 प्रतिशत डीए तथा डीए के एरियर की घोषणा भी शीघ्र की जाए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महासचिव पीके सिंगल ने सभी पेंशनरों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उपाध्यक्ष बहादुर सिंह व एमएस खम्बा ने सभी पेंशनरों से एकता बनाए रखने का आह्वान किया। मुख्य सलाहकार जीएस सैनी ने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारे और आपसी सौहार्द के प्रतीक हैं। इससे स्थानीय पेंशनर एसोसिएशन और अधिक मजबूत होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएन उप्रेती, अजय चौधरी, वाईपी धीमान, पीपी सिंघला, एसएस संधू, बहादुर सिंह, धनवीर सिंह, सीआर वर्मा, कुलदीप नेगी, गुमान सिंह, अतर सिंह तथा राम लुबाया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें