फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निकाय चुनाव को लेकर पांवटा विकास मंच ने जारी किया विजन डॉक्यूमेंट

विज्ञापन
श्री पांवटा साहिब विकास मंच अध्यक्ष जीएस चौहान पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। संवाद
विज्ञापन
शिक्षित युवाओं और महिलाओं से पंचायती चुनाव में आगे आने का किया आह्वान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में निकाय और पंचायतीराज चुनाव के लिए पांवटा साहिब विकास मंच ने विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। इसमें करीब 17 बिंदू शामिल किए गए हैं। मतदाताओं से अपील की गई है कि इन बिंदुओं पर प्रत्याशियों से जरूर चर्चा करें। मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। चौहान ने बताया कि शिक्षित युवा और महिलाएं चुनाव में आगे आएं। शहरी क्षेत्र में कई तरह की ज्वलंत मांगें व समस्याएं हैं। इसमें संपर्क सड़कों की हालत, निकासी और सीवरेज की दशा में सुधार किया जाए। मेला मैदान में फ्री पार्किंग है, इसकी दशा में सुधार किया जाए। नगर परिषद के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाए। शहरी क्षेत्र की बदहाल नहरों को ढककर सड़कों के रूप में विकसित किया जाए। शहरी क्षेत्र में मुद्रिका बसों का संचालन शुरू हो। दस रुपये टिकट वाली बसों को शुरू किया जाए। प्राचीन देईजी साहिबा ट्रस्ट की बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण से बचाकर पार्किंग तैयार की जाए। कॉलेज के सामने तीन बीघा सात विस्वा से अधिक भूमि है। इसमें प्रदेश सरकार, सांसद-विधायक निधि तथा अन्य संस्थाओं के माध्यम से बैंक्विट हॉल तैयार करवाया जाए। वार्ड-9 में श्रीराम मंदिर के समीप भूमि पर पार्क बने व मंदिर की दशा सुधारी जाए। जीएस चौहान ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़कों के बीच से खंभे हटवाए जाएं। पांवटा साहिब के विभिन्न सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली व सेवाएं अपग्रेड होनी चाहिए। क्लीन पांवटा ग्रीन पांवटा मुहिम का सभी हिस्सा बनें। ई-रिक्शा को पार्किंग सुविधा मिले। नशे की तस्करी पर अंकुश लगाया जाए, हर वार्ड में पुलिस व जनता की एक विशेष टीम गठित हो। बद्रीपुर चौक पर सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें