फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: शिलाई में राज्य स्तरीय कबड्डी स्टेडियम खोलने की मांग ने पकड़ा जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कबड्डी टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहीं शिलाई की खिलाड़ी
विज्ञापन

भविष्य में नए खिलाड़ी तैयार किए जा सकें, इसलिए सुविधा देने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

कफोटा (सिरमौर)। कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में राज्य स्तरीय कबड्डी स्टेडियम खोलने की मांग ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इस क्षेत्र की लड़कियों ने कबड्डी में हिमाचल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। किसी जमाने में अपनी बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देने वाले इस रुढ़ीवादी क्षेत्र की चार बेटियां आज भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

इन खिलाड़ियों का सपना है कि भविष्य में नए खिलाड़ी तैयार करें ताकि कबड्डी में शिलाई का नाम रोशन होता रहे। इस सपने को साकार करने के लिए शिलाई में कोई स्टेडियम या मैदान नहीं है। शिलाई के दिवंगत पीटीई हीरा सिंह चौहान ने कबड्डी में शिलाई का नाम रोशन किया था। उन्होंने ही बेहतरीन खिलाड़ी तैयार किए थे, उनके द्वारा ऐसे हीरे तराशे गए जो आज इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और पुष्पा राणा हीरा सिंह की शागिर्द रही हैं। उन्होंने मास्टर हीरा सिंह से कबड्डी के गुर सीखे हैं। आज ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे मे सवाल उठ रहा है कि अगले खिलाड़ी कैसे तैयार किए जाएं। भौगोलिक दृष्टि से शिलाई बहुत ही दुर्गम क्षेत्र है। यहां पहाड़ियों पर गांव बसे हैं, जिनमें बेहतरीन खिलाड़ी रहते हैं। विडंबना है कि इन खिलाड़ियों के पास गांव में न तो मैदान है और न ही मुफीद माहौल है जिसमें ये खेल सकें। सरकार ने आज तक इस क्षेत्र में एक जगह पर कोई मैदान और स्टेडियम नहीं बनाया, जिसके कारण ये खिलाड़ी अपने खेल को और बेहतर नहीं बना पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कबड्डी प्रेमी राजीव, रीतू, शीतल, आकांक्षा, लेखराज ने शिलाई में राज्य स्तरीय कबड्डी स्टेडियम बनाने की मांग की है। हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ के महासचिव कुलदीप राणा का कहना है कि राज्य सरकार इस पर गौर करे ताकि भविष्य के लिए अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। शिलाई के विधायक एवं उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इसकी प्रपोजल तैयार करवाकर सरकार के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें