फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मिल्ला पंचायत के लोग बस सुविधा से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव को जाने वाली सड़क के जीरो प्वाइंट पर नहीं बस मोड़ने की पर्याप्त जगह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग शिलाई के अंतर्गत मिल्ला पंचायत के लोगों को बस सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है। मिल्ला-बकरास सड़क के जीरो प्वाइंट पर बस को मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके चलते गांव के लिए बस नहीं जा रही है।
विज्ञापन


स्थानीय युवा भंडारी कुलदीप शर्मा, कवर सिंह राणा, सतपाल राणा, चतर सिंह राणा, दिनेश राणा, अजय राणा, दीपराम शर्मा, हेमराज राणा, नरेंद्र राणा, प्रदीप शर्मा, भाव सिंह राणा आदि ने बताया कि मिल्ला क्षेत्र में पांवटा से मिल्ला क्यारी गुनडाह बस सेवा चल रही है, लेकिन यह बस मिल्ला नहीं जा रही है। बस चालक जीरो प्वाइंट पर बस मोड़ने के लिए पर्याप्त जगह न होना बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बारे में विभाग को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है। निजी व टैक्सियों में घर पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग और प्रशासन से जीरो प्वाइंट पर जगह चौड़ी कर लोगों को राहत देने का आग्रह किया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता इं. कंवर चौहान ने बताया कि जीरो प्वाइंट पर बड़े पत्थर पड़े हैं। इन्हें तुड़वाकर उठाया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर जगह पूरी तरह साफ करवा दी जाएगी। लोगों को पूर्व की तरह बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें