फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में खेलों के लिए दिया जाए पर्याप्त बजट : ठाकुर

Wed, 06 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
स्पोर्टस मीट - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश के स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जल्द से जल्द बजट प्रावधान किया जाए। कहाकि कुछ जिलों को एक या दो लाख रुपये प्रदान किए हैं। इससे खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाना काफी कठिन हो रहा है। जबकि सिरमौर जिला के अभी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आठ लाख रुपये आना बाकी है। यह बात राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष केएल ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पड़े शारीरिक शिक्षक के पदों को जल्द से जल्द भरा जाए जिससे स्कूल में आयोजित खेलकूद गतिविधियों को सरलता पूर्वक करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षक की तैनाती एसएमसी के तहत की जाए जिससे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक को रोजगार मिल सके।

संघ के प्रदेश के महासचिव अमरजीत परमार ने कहा कि स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षकों की पदोन्नति भी की जाए। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि एसएमसी या वरिष्ठता के आधार पर पीईटीएस लगाए जाएं। जो भी नए मिडल स्कूल खुले हैं उनमें बिना शर्त के शारीरिक शिक्षक रखे जाएं। राजकीय शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष व महासचिव ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए बजट उपलब्ध करवाया जाए जिससे स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं से अच्छे खिलाड़ी उभर कर सामने आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें