फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नौहराधार में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागों को सतर्क रहने और समन्वय के साथ काम करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। मानसून में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तहसील कार्यालय नौहराधार में तहसीलदार विनोद कुमार की अध्यक्षता में विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
तहसीलदार विनोद कुमार ने कहा कि बारिश में भूस्खलन, सड़कें बंद होने, जलभराव तथा अन्य आपात परिस्थितियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में सभी विभाग अपने संसाधनों और मानव बल को पूरी तरह तैयार रखें। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही चूड़धार यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग के एसडीओ, वन विभाग के रेंज अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों की जानकारी साझा की और आपदा प्रबंधन को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें