फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पंचायत समिति राजगढ़ की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

विज्ञापन
राजगढ़ में पंचायत समिति की बैठक में मौजूद विधायक रीना कश्यप, समिति के सदस्य व विभागों के अ​धिका
विज्ञापन
सड़क, पेयजल और बिजली की समस्याएं उठाईं
विज्ञापन

विधायक रीना कश्यप ने समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पंचायत समिति राजगढ़ की पहली सामान्य बैठक वीरवार को समिति सभागार में हुई। बैठक में विधायक रीना कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति अध्यक्ष रमा देवी ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत समिति सदस्य तथा सात पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक रीना कश्यप ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा उठाए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में इन मामलों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विधायक ने विभागाध्यक्षों की बैठक में अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में सभी विभागाध्यक्ष स्वयं बैठक में उपस्थित रहें, ताकि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सवालों का मौके पर ही संतोषजनक उत्तर दिया जा सके और समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो।
विज्ञापन

अंत में पंचायत समिति ने वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन किया। साथ ही पंचायत समिति की विभिन्न स्थायी समितियों का गठन भी किया गया। बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें