फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के निहालगढ़ में 49 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार निहालगढ़ निवासी अमरजीत सिंह (49) ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सूचना मिलने पर अतिरिक्त थाना प्रभारी पुरुवाला सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के कमरे से मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। पुरुवाला थाना में आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुरुवाला थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें