फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के छोटा चौक में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Sun, 14 Feb 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र नाहन के तहत छोटा चौक के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से रविवार को एक सड़ा गला शव बरामद हुआ है। शव करीब एक माह पुराना होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर एएसपी विनोद कुमार धीमान ने दौरा कर शव को पुलिस के कब्जे में लिया और उस स्थान का मुआयना किया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि छोटा चौक में एक बहु मंजिला भवन निर्माणाधीन है जिसके अंदर से तेज दुर्गंध की शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर परिषद व पुलिस से की। लोगों ने पहले सोचा कि शायद किसी कुत्ते के मरने से बदबू आ रही है लेकिन जब मुआयना किया गया तो भवन के लिए प्रयोग किए जाने वाले पानी के खाली टैंक से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ जो काफी क्षत विक्षिप्त था। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में शव किसी मजदूर का लगता है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इस बीच अज्ञात शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। एसएसपी विनोद धीमान ने बताया कि शव को नाहन अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें