फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: काथली भरण में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
काथली भरण में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर किया शव का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत काथली भरण के बाऊंडी बांध के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का एक शव मिला है। लानाचेता निवासी कपिल ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि ग्राम पंचायत काथली भरण के बाऊंडी बांध के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची तो बाऊंडी बांध के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक व्यक्ति के शरीर में कीड़े पड़े हुए थे और चेहरा पहचानने योग्य नहीं था जिससे लगता है कि यह शव काफी पुराना है। पुलिस ने निरीक्षण के लिए एसएफएसएल जुन्गा से फोरेंसिक टीम को मौका पर आने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह टीम मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। डीएसपी वीसी नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को जिला अस्पताल नाहन ले जाया जाएगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें