फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: डीएवीएन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गोसेवा का लिया संकल्प

विज्ञापन
ददाहू में कार्यक्रम के दौरान मौजूद डीएवीएन स्कूल के विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्थानीय गोसदन का भ्रमण करके गोवंश की सेवा का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने अपने साथ लाई रोटियां, फीड और अन्य खाद्य सामग्री भी गाय को खिलाई। अध्यापक सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि गोसेवा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है। इस कारण इसे माता का दर्जा दिया गया है। सनातन संस्कृति में गाय की सेवा और उसकी देखभाल पुण्य की श्रेणी में आता है।

एसएचओ रेणुका प्रियंका चौहान ने विद्यार्थियों को गोवंश के संरक्षण से संबंधित कानूनों के बारे मेें जानकारी दी और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया। पशु पालन विभाग के फार्मासिस्ट संदीप चौहान ने गाय सेवा और उसके रखरखाव की जानकारी दी और गाय पालने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य धनेंद्र गोयल ने बताया कि हमारे शास्त्रों, पुराणों व धर्म ग्रंथों में गाय माता के स्थूल और सूक्ष्म लाभों का वर्णन किया गया है। इस मौके पर विद्यालय के अन्य अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें