फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से कराया अवगत

विज्ञापन
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक व अन्य स्टाफ। संवाद
विज्ञापन
संवाद, निर्णय क्षमता, टीम वर्क और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करने पर दिया जोर
विज्ञापन

-डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल राजगढ़ में जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में रविवार को विद्यार्थियों के समग्र विकास और उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से लाइफ स्किल्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में अकाल अकादमी, बड़ू साहिब के पीजीटी रसायन विज्ञान अमनप्रीत सैनी और डिवाइन विजडम स्कूल, पांवटा साहिब की आराधना ठाकुर ने अपने अनुभव साझा किए।
उन्होंने संवादात्मक सत्रों, समूह गतिविधियों और व्यावहारिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को जीवन कौशल आधारित शिक्षण की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया। इस दौरान प्रभावी संवाद, सहानुभूति, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, टीम वर्क, आत्म-जागरूकता और आलोचनात्मक चिंतन जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल विद्यार्थियों में विकसित करने के लिए गतिविधि आधारित कई तरीकों का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों को रचनात्मक गतिविधियों और अनुभवात्मक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर शर्मा ने कहा कि जीवन कौशल केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। ये कौशल व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने, सही एवं जिम्मेदार निर्णय लेने, स्वस्थ संबंध स्थापित करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें