पांवटा क्षेत्र में लोगों को राशन वितरित करते दशमेश रोटी बैंक के सदस्य। स्रोत: रोटी बैंक
आठ वर्षों में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहा है रोटी बैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में दशमेश रोटी बैंक की ओर से रविवार को पांवटा साहिब के ग्रामीण इलाकों में करीब 6 गांवों के 50 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को घर द्वार पर पहुंचकर महीने भर का राशन मुहैया करवाया गया है। दशमेश रोटी बैंक की वरिष्ठ सदस्य सतिंद्र कौर ने बताया कि रोटी बैंक का मकसद जरूरतमंद परिवारों तक हर संभव मदद पहुंचाना है।
चाहे वह दो समय का भोजन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में दवाइयां या फिर गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी हो। उन्होंने बताया कि दशमेश रोटी बैंक ग्रामीण इलाकों तक पहुंचकर सर्वे के माध्यम से गरीब जरूरतमंद लोगों को चयनित करता है। इसके पश्चात महीने भर का राशन उन्हें घर द्वार पर मुहैया करवाता है। उन्होंने कहा कि आज गांव जोगिबन, घुंगलों, नोरंगबाद, धौलाकुआं में जरूरतमंद करीब 50 से अधिक परिवारों को आटा चावल दाल चीनी नमक रिफाइंड तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री महीने भर की उपलब्ध करवाई गई है।
संवाद