फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दाना घाटो जिला परिषद वार्ड सामान्य वर्ग के लिए खोलने की मांग

विज्ञापन
प्रताप सिंह रावत।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

संगड़ाह/नौहराधार (सिरमौर)। भाजपा जिला प्रवक्ता सिरमौर प्रताप सिंह रावत ने प्रदेश सरकार, मुख्य चुनाव आयुक्त और जिला प्रशासन से रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड नंबर-2 संगड़ाह जिसका नाम अब दाना घाटो कर दिया गया है, को इस बार अनारक्षित (ओपन) करने की पुरजोर मांग की है। मीडिया को जारी एक बयान में रावत ने कहा कि यह वार्ड पिछले कई वर्षों से आरक्षित चला आ रहा है, जिसके कारण सवर्ण जाति के लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सभी को होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब रेणुका विधानसभा सीट पहले से ही एससी वर्ग के लिए आरक्षित है, तो जिला परिषद के वार्डों को भी लगातार आरक्षित रखना उचित नहीं है।
विज्ञापन


प्रताप रावत ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने लगातार दो बार आरक्षित सीटों को इस बार ओपन करने की बात कही थी। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप, दाना घाटो वार्ड को सवर्ण पुरुषों के लिए ओपन किया जाना चाहिए।

साथ ही, उन्होंने शंका व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से इस वार्ड को फिर से किसी आरक्षित श्रेणी के लिए न आरक्षित कर दिया जाए। रावत ने प्रदेश सरकार की ओर से डीसी को दिए गए वार्ड आरक्षण संबंधी अधिकारों पर कड़ा एतराज जताते हुए इसे लोकतंत्र का गला घोंटने वाली व्यवस्था करार दिया और इसकी कड़ी निंदा की।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि इस बार जिला परिषद वार्ड नंबर-2 (दाना घाटो) को पुरुष के लिए ओपन नहीं किया गया, तो वह सवर्ण जाति के लोगों को चुनाव लड़ने का मौका दिलाने के लिए उच्च न्यायालय शिमला में जनहित याचिका दायर करेंगे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें