पूर्व विधायक किरनेश जंग ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
विश्व शांति और मानवता के संदेश को बताया प्रेरणादायी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भूपपुर स्थित तिब्बती कॉलोनी में सोमवार को 14वें तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 91वां जन्मदिन श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय तिब्बती प्रशासन की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग तथा इंडो-तिब्बत मैत्री संघ की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खुराना ने किया। समारोह की शुरुआत तिब्बती और भारतीय राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद धर्मगुरु दलाई लामा के जन्मदिन का केक काटा गया और उनकी लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा विश्व शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में तिब्बती महिला एवं युवा कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्यातिथि चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि दलाई लामा विश्वभर में शांति, सद्भावना, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले महान आध्यात्मिक नेता हैं। उन्होंने कहा कि उनके विचार पूरी मानवता को नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक शक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धर्मगुरु के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।
सेटलमेंट वेलफेयर ऑफिसर गेलक जमयांग ने बताया कि कार्यक्रम में निर्वासित तिब्बती समुदाय के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय भारतीय नागरिक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और धर्मगुरु के मानव कल्याण एवं शांति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।-
भूपपुर पांवटा साहिब कालोनी में आयोजित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन कार्यक्रम के