सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की निदेशक नसीमा बेगम ने किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। कोटड़ी व्यास के ऋषि वेद ब्यास मंदिर में आंवला एकादशी पर सांस्कृतिक संध्या समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की निदेशक नसीमा बेगम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहरों को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए मंदिर कमेटी और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम आयोजन समिति को मुख्य अतिथि ने 11,000 की नकद राशि भेंट करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने मेले की ऐतिहासिक परंपरा को याद करते हुए कहा कि यह आयोजन वर्षों से क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक रहा है। हमारे पूर्वज भी इस प्राचीन मेले में शामिल होकर इसकी रौनक बढ़ाते रहे थे। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन के लिए समिति को 5,100 की सहयोग राशि भेंट की। संवाद