फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चंडीगढ़ के नामी पहलवान आशीष ने जीती माली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के नामी पहलवान आशीष ने जीती माली
विज्ञापन

नैनाटिक्कर में सांस्कृतिक संध्या का लोगों ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। नैनाटिक्कर में जिला स्तरीय मेले का आयोजन किया गया। इसमें हुई सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी लोक गायक अरूण आर्यन, वर्षा ठाकुर ने पहाड़ी नाटियां सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

पंजाबी गायक अभिषेक ठाकुर ने पंजाबी गाने सुनाकर समां बांधा। सौरभ अत्री और गौरव अत्री ने पहाड़ी नाटी से लोगों का मनोरंजन किया।
ग्लोबल विजडम नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति समेत देवल टिक्करी स्कूल के बच्चों ने रामायण पेश करके खूब समा बांधा। मेले में दंगल भी आयोजित किया गया। इसमें चंडीगढ़ के नामी पहलवान आशीष ने रोहतक के पहलवान अमित को हराकर 31 हजार रुपये की माली अपने नाम की। मुख्यातिथि समाजसेवी विनोज शर्मा ने विजेता पुरस्कृत किए। उन्होंने आयोजकों को अपनी ओर से 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की। जबकि स्टार नाइट के मुख्यातिथि जसपाल राणा ने भी आयोजकों को 21 हजार रुपये दिए। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें