पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राचीन एवं ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर ग्राम पातलियों में वीरवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद से शिव महापुराण साप्ताहिक संकीर्तन कथा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम का आगाज हुआ। सप्ताह भर कथा पाठ होगा। कथा व्यास श्याम सुंदर महाराज कथा सुननाएंगे। मंदिर के प्रचार मंत्री एवं एनाउंसर धर्मवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सिर पर पवित्र कलश धारण करते हुए बड़े ही खुशी के साथ नाचते गाते श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पहुंचे। इस दौरान मंदिर अध्यक्ष दाताराम चौहान, आरपी तिवारी, पंचायत उप प्रधान गुरचरण सिंह, मुनीश राठौर, जालम सिंह, अमित राठौर, अजमेर सिंह राठौड़, पंडित धर्म सिंह शर्मा आदि मौजूद रहे।