फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हवन यज्ञ के साथ सवा पांच लाख महामृत्युंजय जाप संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में श्रावण मास के अवसर पर आयोजित 11 दिवसीय सवा पांच लाख महामृत्युंजय जाप व रूद्र पाठ शुक्रवार को पूरा हुआ। इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें आश्रम के संचालक और महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि सहित अन्य संत महात्माओं व श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति डाली। 11 अगस्त से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में पंडित आचार्य मोहन चंद त्रिपाठी के सानिध्य में 15 ब्राह्मणों ने एक साथ महामृत्युंजय व रूद्र पाठ का जाप करके सुख, समृद्धि व शांति की कामना की। महंत महात्मा रेणेंद्र मुनि ने बताया कि श्रावण मास भगवान शंकर को समर्पित हैं। भगवान भोले शंकर प्रसन्न करने की कामना से इस महायज्ञ का योजना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें