फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: चाकुरे दे कांडे रे मोरो दे ना कोलगे.... ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सतौन में तृतीय दिवाली महोत्सव पर सांस्कृतिक संध्या आयोजित
विज्ञापन


परशुराम सेवा समिति के कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने जमाया रंग
संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन पंचायत में परशुराम सेवा समिति ने तृतीय दिवाली महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लोक गायक किरनेश पुंडीर, अनूप झांगटा और कपिल शर्मा ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने मुख्यातिथि के रूप मेंं शिरकत की, जबकि अध्यक्षता उद्योगपति एवं समाजसेवी जगदीश तोमर ने की।

युवा गायक किरनेश पुंडीर ने डेढ़ किलो का मेकअप सेलया..., चंद्रा..., वो नुपिये... गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद उत्तराखंड के गायक अनूप झांगटा ने जौनसारी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। उन्होंने तेरी कसम दिल रोता है.., दिल में कुछ कुछ होता है... की प्रस्तुति से रंग जमाया। कुलदीप शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उनका कार्यक्रम में पहुंचने पर परशुराम सेवा समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप शर्मा ने मोनिका..., ओ नीलिमा..., शावनो री कुवेडिये... गीत सुनाकर लोगों को खूब नचाया। अंत में कपिल शर्मा ने प्रस्तुति दी। उन्होंने विजट देवता की गाथा, पानी से दिवे रे नारणा..., दिल के टुकड़े-टुकड़े करके..., तेरे बागों दे उड़े कुकडे..., मेरा प्यार वो है जो मर कर भी..., चाकुरे दे कांडे रे मोरो दे ना कोलगे... गाने सुनाकर खूब तालियां बटोरीं। कपिला शर्मा ने दो घंटे तक पहाड़ी, हिंदी गीत गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि ने आयोजकों को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर पांवटा साहिब के तहसीलदार ऋषभ शर्मा, रजनीश चौहान, इंद्रजीत सिंह मिक्का, अमित गुप्ता, रघुबीर सिंह, कुलदीप शर्मा, पंचायत उप प्रधान गुलाब सिंह, बीडीसी सदस्य सुमित्रा देवी, नेत्र चौहान, समिति के अध्यक्ष तरुण शर्मा, रोहित, कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें